
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से सारस को लेकर खबर सामने आई है। खबर यह है कि यहां पर सारस का शिकार किया गया था। नोएडा पुलिस कमिश्नरी पुलिस ने सारस का शिकार करके मजे में आ रहे एक शिकारी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक शिकारी फरार हो गया। पकड़े गए शिकारियों के एक मृत सारस भी बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्रान्तर्गत चचूरा बॉर्डर पर रबूपुरा थाने के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार अन्य पुलिस वालों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि 2 व्यक्ति मोटर साइकिल से सारस पक्षी का शिकार करके ले जा रहे हैं। सारस पक्षी के शिकार की सूचना पुलिस टीम हरकत में आ गई और रिसिया पुत्र लल्लू निवासी ग्राम धनोरी थाना नौगांवा सादात अमरोहा को अपाचे बाइक नंबर यपूी 13 एपी 0979 पर मृत सारस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसका साथी कमल पुत्र कालू निवासी झुग्गी झोपड़ी रामलीला ग्राउंड अलीगढ मौके से फरार हो गया।
पूछताछ के दौरान पकडे गये अभियुक्त रिसिया ने बताया कि मृत सारस को अपने साथी कमल के साथ ग्राम म्याना के जंगल से फंदा लगाकर शिकार कर पकड कर लाये है। इस संबंध में धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार हुए शिकारी कमल की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
1. सारस क्रेन (Sarus Crane) विश्वभर में सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी माना जाता हे। सारस पक्षी का वैज्ञानिक नाम ‘ Grus Antigone ‘ रखा गया था। सारस को भारत में क्रौंच नाम से जाना जाता हे। सारस की गर्दन बहुत ही लम्बी होती हे और पैर भी लम्बे पाए जाते हैं। 2. विश्व में सारस पक्षी की 8 प्रजातियां पायी गयी हे। उसमे 5 प्रजातियां भारत में मौजूद थी जिसमे 1 प्रजाति साइबेरियन क्रेन नामक प्रजाति 2002 विलुप्त हो गई थी। 3. सारस पक्षी की प्रजातियां धीरे धीरे विलुप्त की और जा रही है। ज्यादातर सारस पक्षी नेपाल और भारत में ही पाए जाते हे। सारस पक्षी की जनसंख्या करीब 10 से 12 हजार ही पायी गई हे। आप जानते ही होंगे कि सारस पक्षी ज्यादा प्रवास नयी करते वे मूल निवास स्थान पर ही रहते पाए गए है। सारस पक्षी ज्यादातर जोड़ो में ही रहना पसंद करते हैं। 4. सारस पक्षी की लम्बाई खड़े होने पर करीब 6 फिट तक होंगी। सारस शाकाहारी पक्षी होते हैं जो अपने खोराक में कंदमूल, बीज और आनाज खाते हे और कभी कभी छोटे जीव भी खाना पसंद करते हैं। सारस पक्षी वजन 6 किलोग्राम तक होता पाया गया हैं।
Read More - लोगों ने कहा कि सीमा हैदर व लप्पू से सचिन के बारे में झूठी बातें फैलाना बंद करें मीडिया Seema Haider
5. आप जानते ही होंगे कि सारस पक्षी पहले पूरे विश्वभर में पाए जाते थे और आज केवल नेपाल और भारत में ही पाए जाते हैं। सारस एक येशी प्रजाति ही जिसे संकटग्रस्त घोषित किया गया है। 6. सारस पक्षी एक ऐसा पक्षी हे हो 523 किलोमीटर तक की उड़ान भरने की स्यमता रखता है। सारस आसमान में 35 से 40 हजार फिट ऊंचाई तक उड़ पाते पाए गए हैं और सारस के दो पैर भी होते हैं जो काफी मजबूत होते हैं। 7. सारस पक्षी को प्रेम का प्रतीक भी जाना जाता हे। सारस पक्षी को नर और मादा सारस को पहचान पाना मुश्किल माना जाता है। यह एक जैसे ही दिखते हैं मगर मादा नर के शरीर में छोटी पायी जाती हैं।
8. सारस पुरे जीवन में एक ही बार जोड़ा बनाता है और पूरा जीवन उसके साथ ही बिताता है और कुछ कारणों से मौत हो जाए तो दूसरा कई दिनों तक बिना खाए ही रहता है। Greater Noida