
Greater Noida: गलगोटिया विश्वविद्यालय के विधिक सहायता और मध्यस्त केन्द्र द्वारा संचालित प्रो. बोनो क्लब के छात्रों ने दनकौर और आस पास पास के गाँवों में नुक्कड़ नाटक कर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजान किया।
यह कार्यक्रम न्याय विभाग द्वारा आयोजित कानूनी जागरूकता कार्यक्रम न्याय बंधु योजना के अंतर्गत किया गया। जिसके माध्यम से छात्रों ने ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के बारें में समझाया।
उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि अदालत और लोक अदालत में ग्रामीण अपने वाद और समस्याओं को कैसे रख सकते है और कैसे समाधान कर सकते हैं। इसके बाद स्कूल ऑफ लॉ की डीन डॉ. नमिता सिंह मलिक ने लोक महत्व पर संक्षिप्त व्याख्यान देकर सभी को संबोधित किया।
छात्रों ने ग्रामीणों के बीच पैम्फलेट का वितरण भी किया। यह कार्यक्रम प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोविल, आराध्या, कौशिकी मिश्रा और शिखर खरे के साथ सैकड़ों छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।