
Greater Noida Farmer Protest (अमन भाटी) : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर आंदोलनकारी किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 49वें दिन सरधना के विधायक व समाजवादी पार्टी के बड़े नेता अतुल प्रधान अपना समर्थन देने के लिए किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि किसानों का यह मुद्दा विधानसभा में गुजेंगा। वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे।
सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों और मजदूरों का शोषण कर रही है। जो लोग शांति पूर्वक पिछले दो माह से अपना धरना दे रहे थे वह अपनी जायज मांग सरकार से मांग रहे थे। उनमें से 33 किसानों को उठाकर जेल भेज दिया। बाकी लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। लोगों को डराया जा रहा है धमकाया जा रहा है। खाना और पानी सप्लाई करने वालों को भी धमकाया और डराया जा रहा है। 45 डिग्री टेंपरेचर होने के बावजूद किसानों के धरने की बिजली काटी गई है और जो सामान किसानों का पुलिस ने जब्त किया है उस सामान को अभी तक लौटाया नहीं गया है। उन्होंने घोषणा की कि वह किसानों के इन मुद्दों को विधानसभा के अगले सत्र में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष रखेंगे।
राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी ने बताया कि हम सभी प्रमुख विपक्षी दलों के जिला अध्यक्षों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और उनसे मांग की है कि किसानों को बिना शर्त तुरंत रिहा किया जाए और किसानों की जो मांगों को तत्काल पूरा किया जाए। अगर जेल में बंद किसानों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो हम सभी विपक्षी दल सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए तैयार हैं। जिलाधिकारी से मिलने वाले नेताओं में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश सहित समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र प्रधान, गौतमबुद्धनगर के पूर्व चेयरमैन गजराज सिंह नागर, लोकदल के वरिष्ठ नेता अजीत दौला भी साथ मौजूद रहे।
भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा ने भी किसानों के मध्य पहुंचकर अपना पुनः समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान परिषद भी 16 जून से नोएडा प्राधिकरण पर तालाबंदी करने का कार्य करेगी और जब तक धरने से नहीं उठेंगे जब तक किसानों की लंबित संपूर्ण मांग पूरी नहीं हो जाती साथ ही उन्होंने दोहराया कि जेल में बंद किसानों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके साथ साधारण कैदियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है जो कि हमारे संवैधानिक अधिकारों की हत्या है। क्योंकि हम आंदोलनकारी लोग हैं और आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है और आंदोलन के तहत जेल जाना हमारे लिए गर्व की बात है और जेल के अंदर हमारे साथ राजनीतिक कैदी की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए ना कि सामान्य कैदी की तरह यह शासन प्रशासन की अत्याचार की पराकाष्ठा है।
आज के धरने धरने की अध्यक्षता तिलक देवी ने व संचालन मास्टर रणवीर सिंह ने किया। हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे जिनमें मुख्य रूप से सुशील प्रधान, महाशय टीकम नागर, सतीश यादव, जगदीश प्रधान, सुरेंद्र पंडित, संदीप भाटी, अजय पाल भाटी, सुरेंद्र यादव, नरेंद्र भाटी, रेखा रावत, अनीता रावल, रीना, पुष्पा, सुनीता, पूनम, संजना, सोनम, ज्ञानवती आदि मौजूद रहे। Greater Noida