
Greater Noida: गुरुवार को पूरे देश में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से ही इस राष्ट्रीय पर्व को मनाए जाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया है। सरकारी और गैर सरकारी भवनों को पूरी तरह से रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। नोएडा विकास प्राधिकरण के दफ्तर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है और लेजर लाइट के जरिए तिरंगे को उकेरा गया है।
आप तस्वीर में देख सकते हैं कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण का कार्यालय गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी लाइटों से किस तरह से गुलजार है। प्राधिकरण दफ्तर भवन को लेजर लाइटों से सुसज्जित किया गया है और तिरंगा उकेरा गया है।