
Greater Noida (चेतना मंच)। अपाचे बाइक पर सवार होकर ताबड़तोड़ चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को थाना बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। पकड़ा गया लुटेरा बुधवार को हुई मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों का साथी है।
सेंट्रल जोन के डीसीपी अनिल कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख के प्रभारी अनिल राजपूत एटीएस गोल चक्कर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने अपाचे बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार युवक पुलिस को देख कर भाग निकला। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो बदमाश के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना प्रभात बताया कि तलाशी में इसके पास से सोने की 3 चेन, पिस्टल व कारतूस बरामद हुए।
Read More - Greater Noida : आधी रात को सड़कों पर उतरी नोएडा पुलिस, खंगाले गए होटलएडीसीपी ने बताया कि थाना पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद नौशाद व सचिन को गिरफ्तार किया था। आज पकड़ा गया आरोपी प्रभात इन्हीं का साथी है। प्रभात अपाचे बाइक पर चिन्हित शिकार की रेकी करने के साथ-साथ नौशाद और सचिन के साथ मिलकर चेन लूट की वारदातों को अंजाम देता था। डीसीपी ने बताया कि पकड़ा गया प्रभात पूर्व में राजस्थान के झुंझुनू जिले से चोरी के मामले में जेल जा चुका है। प्रभात ने 2017 में अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की वारदात को भी अंजाम दिया था। Greater Noida