धनतेरस के दिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी मॉल में अचानक आग कैसे लग गई ? त्योहार की खरीदारी के लिए मॉल में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आग की घटना सामने आते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए मॉल से बाहर निकलने लगे।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी मॉल में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धनतेरस के अवसर पर खरीदारी करने के लिए मॉल में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इसी दौरान आग लगने की घटना से वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग मॉल से बाहर निकलने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
यह भी पढ़ें :ग्रेटर नोएडा में दीपोत्सव पार्टी की धूम, बच्चों के डांस और फैशन शो ने लूटी महफिल
शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार होने के कारण गौर सिटी मॉल में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। त्योहार के चलते मॉल में काफी संख्या में ग्राहक मौजूद थे। इसी बीच अचानक आग लगने की घटना ने लोगों को घबराने पर मजबूर कर दिया।
इसे भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा के64 गांवों में लगेंगी LED स्ट्रीट लाइटें, 9 करोड़ रुपये खर्च करेगा प्राधिकरण
मॉल में आग की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग जल्द से जल्द बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए मॉल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन