
Greater Noida : थाना जारचा क्षेत्र के जारचा कस्बे में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जारचा कस्बे में रहने वाला हसमुद्दीन बीती शाम घर से बाहर गया था। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसे अपनी पत्नी नसरीन फांसी के फंदे पर लटकी मिली। हसमुद्दीन ने परिजनों की मदद से नसरीन को फंदे से नीचे उतारा और चिकित्सकों के पास ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पारिवारिक कलह का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।