Kanwar Yatra 2023 : कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए सड़क पर उतरी ग्रेटर नोएडा पुलिस
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:17 AM
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहारों और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीसीपी और एडीसीपी के साथ कांवड़ रूट का निरीक्षण किया गया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि व्यवस्था ऐसी हो, जिससे श्रद्धालुओं के साथ ही आम जनता को भी किसी तरह की परेशानी न हो।
डीसीपी ने टीम के साथ किया कांवड़ रूट का निरीक्षण
आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तीनों जोन के डीसीपी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आज डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने एडीसीपी अशोक कुमार के साथ यमुना एक्सप्रेसवे, भाईपुर मंदिर, भट्टा पारसौल, कनारसी मंदिर, खेरली नहर, बुलंदशहर बार्डर आदि कांवड़ रूट का निरीक्षण किया।
[caption id="attachment_96876" align="alignnone" width="1013"] Kanwar Yatra 2023[/caption]
मंदिर समितियों के साथ बात कर लिया तैयारियों का जायजा
उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के साथ की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। डीसीपी ने कांवड़ रूट के मंदिरों का भी जायजा लिया। वहां की समिति के सदस्यों के साथ बातचीत कर कावड़ यात्रा से संबंधित तैयारियों को समय से पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं व आमजन को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।