ग्रेटर नोएडा के पौवारी गांव में शुरू आधुनिक गौशाला
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:38 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह (MLA Dhirendra Singh) ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस की मौजूदगी में ग्राम पौवारी में नवनिर्मित गोशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बेटियों और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए विधायक धीरेंद्र सिंह ने कबड्डी खिलाड़ी बेटियों को आगे रखते हुए उन्हीं से फीता कटवाया।
प्राधिकरण ने साढ़े 6 करोड़ रूपये खर्च कर बनाई गौशाला
गोवंशों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने दूसरी गोशाला पौवारी गांव में बनवाई है। लगभग 18200 वर्ग मीटर में निर्मित इस गोशाला में करीब 500 गोवंश आराम से रह सकेंगे। भविष्य में जरूरत के अनुसार इसका विस्तार किया जा सकेगा। पौवारी के इस गोशाला में शेड, भूसाघर, चिकित्सक रूम, गार्ड रूम, कर्मचारियों के रूम, बाउंड्री वॉल आदि सुविधाएं विकसित की गई है।
इस नव निर्मित गोशाला (Cow Shed) में गायों और नंदी को रखने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इस गोशाला को बनाने में करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये खर्च हुए है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की तरफ से एक अन्य गोशाला जलपुरा में भी संचालित है।
Greater Noida News :
लोकार्पण के इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरीशचंद्र भाटी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट एके सिंह, महाप्रबंधक गोशाला आरके भारती, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह और प्राधिकरण के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। Greater Noida News :