
MotoGP 2023[/caption]
मोटोजीपी भारत का उद्घाटन सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने किया। इस अवसर पर बॉलीवुड समेत कई क्षेत्रों की ख्याति प्राप्त हस्तियां भी मौजूद रहीं। 24 सितंबर को फाइनल रेस में विजेताओं को उप्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत करेंगे।
MotoGP 2023[/caption]
बीआईसी पर होने वाली मोटोजीपी, मोटोजीपी-2 और मोटोजीपी-3 में 41 टीमों के 82 राइडर हुंकार भरेंगे। रफ्तार के मुकाबले में विश्व के नंबर वन फ्रांसिस्को बागनिया की बादशाहत को पूर्व चैंपियन मार्क मार्कवेज, ब्रैड बाइंडर और एम बेजेची चुनौती देंगे। विश्व चैंपियन राइडर्स ने ट्रैक का मुआयना कर आयोजन के लिए हरी झंडी दे दी है। बीआईसी पर करीब सवा लाख दर्शक रेस का आनंद लेंगे।
[caption id="attachment_115507" align="aligncenter" width="656"]
MOTO[/caption]
रेस देखने के लिए करीब पांच हजार विदेशी मेहमान भी ग्रेनो आएंगे। 24 सितंबर तक 1000 सीसी की सुपर बाइकें ट्रैक पर दौड़ेंगी। आज पहले दिन तीनों फार्मेट के रेसर ने सर्किट पर प्रैक्टिस रेस की। कल 23 सितंबर को क्वालीफाइंग रेस होगी। इसमें पोल पोजीशन (सबसे आगे) पाने के लिए क्वालीफाइंग रेस में विश्व भर के चैंपियनों के बीच रफ्तार की जंग होगी। 24 सितंबर को भारत मोटो जीपी की खिताबी दौड़ में खिलाड़ी एक दूसरे को पछाड़ेंगे।