पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम
मूल रूप से संभल निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी के साथ कासना कस्बे में रह रहा था। अशोक कुमार एक कंपनी में काम करता था। सोमवार को अशोक ड्यूटी के लिए घर से चला गया। शाम के समय जब वह वापस घर लौटा तो उसे अपनी पत्नी वर्षा फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। अशोक ने पड़ोसियों की मदद से वर्षा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना कासना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक कुमार ने कल ही किसी अन्य स्थान से कस्बे में कमरा शिफ्ट किया था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद रहता था।
बिसरख में महिला ने लगाया मौत को गले
वहीं, थाना बिसरख क्षेत्र में नीतू यादव पुत्र महिपाल सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।