
Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर एक AIIMS के एक डाक्टर के साथ घातक घटना होने का मामला प्रकाश में आया है। मामला यह है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कार्यरत एक चिकित्सक के साथ उसके ससुराल वालों ने बीच रास्ते में रोककर कर जबरदस्त तरीके से मारपीट की गई। इस संबंध में डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दो सगे भाईयों समेत चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कार्यरत हृदय रोग विशेषज्ञ डा राकेश शर्मा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की जेवर कोतवाली क्षेत्र के साबौता गांव में रहते हैं। डा. राकेश शर्मा रोजाना की तरह अपनी कार में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर कार को रैंप पर चढ़ाने के दौरान पीछा करते आ रहे कार सवार चार लोगों ने उनपर डंडों से हमला कर दिया। आसपास को लोगों को आता देख आरोपी डॉक्टर को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए।
डॉक्टर का कहना है कि हमला करने वाले लोग उनकी ससुराल के लोग हैं। मामले में पीड़ित डाक्टर ने अपने साले राजेंद्र, यतेंद्र, उनके साथी अखिल और वेदप्रकाश निवासी अलीगढ़ को नामजद कराते हुए कोतवाली में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ माह से उनके सालों का अपनी बहन से विवाद चल रहा है। इसकी वजह से आरोपी उनसे भी रंजिश मानते हैं। Greater Noida