
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बिसरख पुलिस ने बुधवार देर रात पैदल जा रहे तीन बैंड कर्मियों को कुचलने वाले डंपर को जब्त कर परिचालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद से डंपर चालक फरार चल रहा है।
थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि बुधवार देर रात टीगरी बॉर्डर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बैंड कर्मी सीटू बाबा उर्फ भोला, भुवनेश और जैनुद्दीन की मौत हो गई थी। तीनों युवक एक शादी समारोह में बैंड बाजाकर वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें बैंड बाजा वाली गाड़ी में एक डम्फर टक्कर मारता हुआ दिखाई दिया।
सीसीटीवी फुटेज से मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने डंपर को जब्त कर परिचालक राकेश पुत्र धर्मवीर निवासी हिसार को हिरासत में ले लिया है जबकि चालक रिंकू निवासी कासगंज अभी फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में डंपर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब व गांजे सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना फेस-3 पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अंकित पुत्र मनोज शाह निवासी मामूरा को गिरफ्तार किया तलाशी में उसके पास से 40 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से छपरा बिहार का रहने वाला है और हाल में मामूरा गांव में किराए पर रह रहा है।
वहीं थाना कासना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दानिश निवासी पिलखुआ, जनपद हापुड को गिरफ्तार किया तलाशी में उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।