ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के ओमिक्रॉन सेक्टर-3 के स्टेलर एमआई अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बीती रात्रि आग लग गई। आग पूजा घर में जलाये गये दीपक से लगी, जिसे दमकल कर्मियों ने सूचना मिलने पर बुझा दिया।
स्टेलर एमआई अपार्टमेंट में हुई घटना
स्टेलर एमआई अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर ए-806 में संदीप वर्मा अपने परिवार सहित किराये पर रहते हैं। बीती रात्रि करीब 8 बजे उनके घर में रखे मंदिर के पर्दे ने आग पकड़ ली। थोड़ी ही देर में आग कमरे में फैल गई और तेज लपटें व धुआं उठने लगा। संदीप वर्मा ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। जबकि घर में रखा फर्नीचर व सामान जलकर खाक हो गए।
पूजा के बाद मंदिर में जलाए गए थे दीये
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मंदिर में पूजा के बाद जलाए गए दीये की वजह से आग लगी थी।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।