
Noida News : गौतमबुद्ध नगर/गाजियाबाद। आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्त भक्तिमय होकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर रहे हैं। सुबह से ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर, गाजियाबाद में स्थित शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। शिवभक्त जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही मंदिरों के बाहर कतार लगाकर खड़े हुए थे।
गाजियाबाद स्थित प्रसिद्घ दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ थी। भक्त विशेष तौर पर दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में पूजा करने के लिए दूर दराज के इलाकों से पहुंचे थे।
नोएडा के सैक्टर-100 स्थित वोडा महादेव मंदिर, सैक्टर-48, सैक्टर-19, सैक्टर-22 और सेक्टर 93 गेझा गांव, सिद्ध पीठ साई शनि मंदिर समेत शहर के तमाम शिव मंदिरों में लोग सुबह से ही बेल पत्र, भांग-धतूरा आदि फल-फूलों से शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं। शिवलिंग पर दूध व पानी चढ़ाकर भगवान शिव से मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की जा रही है। शिव मंदिर के बाहर नंदी के कान में भी लोग अपने परिवार की सुख की कामना कर रहे हैं।
[caption id="attachment_68381" align="alignnone" width="758"]
Noida News[/caption]
नोएडा के सेक्टर-19 में स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पंडित ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव के पूजन का सबसे बड़ा पर्व है। यह फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस मौके पर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। नोएडा के 93 गेझा गांव, सिद्ध पीठ साई शनि मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।
जेवर में स्थित मंदिरों में भी भगवान शिव की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।