Noida News: आफिस से निकला जल बोर्ड कर्मचारी घर पहुंचने से पहले हुआ गायब
Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
15 May 2023 09:15 PM
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बीटा-2 में एक युवक के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। लापता युवक दिल्ली के जल बोर्ड विभाग में काम करता है।
Noida News
जेवर निवासी गुड्डी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका पति सुशील कुमार दिल्ली जल बोर्ड विभाग में काम करता है। गत 13 मई की शाम को वह अपने कार्यालय से घर के लिए चले थे।
शाम के करीब 7:30 बजे उन्होंने फोन कर बताया कि वह परी चौक पहुंच गए हैं और जेवर आने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। उनके पास 60 हजार रूपए हैं और उन्हें आने में देर हो सकती है। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
गुड्डी ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना बीटा-2 में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।