Noida News : दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Two wheeler theft gang busted
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:58 PM
ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिग सहित तीन लोगों को पकड़ा है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 11 बाइक व एक बाइक के पाट् र्स बरामद किए हैं।
पकड़े गए दोनों बाल अपचारी ही बाइकों को चोरी करने की घटना को अंजाम देते थे।
संदेह पर रोकने के बाद हुआ खुलासा
सेंट्रल जोन नोएडा के एडीसीपी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि सूरजपुर थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान बाइक पर आ रहे एक युवक व दो किशोर को जांच के लिए रोका। पुलिस के मांगने पर युवक बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया। संदेह के आधार पर की गई पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उक्त बाइक चोरी की है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पुलकित पुत्र बबलू उर्फ जितेंद्र निवासी बराल गुलावठी बतायाी।
पुआल में छुपाकर रखी गई 10 बाइक बरामद
पूछताछ में पुलकित ने बताया कि वह दोनों बाल अपचारियों से दो पहिया वाहन चोरी करवाता है। चोरी के इन वाहनों को वह धौलाना के इकलेंडी गांव निवासी तुषार को बेच देता था। उन्होंने बताया कि यह जानकारी मिलने पर तुषार के गांव में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। उसके घेर में पुआल से छुपा कर रखी गई 10 बाइक व एक बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए। पकड़ी गई बाइकों की जब जांच की गई तो पता चला कि बरामद बाइक में से चार थाना सूरजपुर, 5 थाना दादरी, एक थाना ईकोटेक वन तथा एक थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से चोरी की गई थी। एडीसीपी ने बताया कि इस मामले में फरार तुषार की गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।