
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी कस्बे में एक कलयुग की बहू ने मान मर्यादा तथा सभ्यता की सारी दीवारें तोड़ डाली है ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित गुर्जर परिवार की इस कलयुग की बहू ने गुर्जर समाज के प्रतिष्ठित परिवार के घर को न बन कर रख दिया है पूरे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में गुर्जर समाज की कलयुग की बहू की करतूत चर्चा का विषय बन गई है
मालती कसाना के मुताबिक इस दौरान उन्हें पता चला कि उनकी बहू शराब के साथ-साथ सिगरेट का भी सेवन करती है। इस संबंध में विवाह से पहले परिजनों ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी थी उन्होंने जब इस संबंध में अपनी बहू के परिजनों से बात की तो उन्होंने उन्हें झूठे केस में फंसने की धमकी दी। इस पर उन्होंने अपनी बहू के परिजनों को बुलाकर उसकी तमाम करतूत की जानकारी दी। परिजनों के जाने के बाद वर्षा ने रात में शराब पीकर नशे में होने की एक्टिंग करते हुए उन्हें तथा परिवार को जमकर गालियां दी और उनके बेटे के साथ मारपीट का प्रयास किया। इस दौरान बहू ने कहा की ‘बुढिय़ा तू और बुड्ढा मेरे लिए दारू व सिगरेट लाओगे।’ घर का बंटवारा कर उन्हें अलग न करने पर उनकी बहू ने उनके अच्छे खासे घर को नर्क बना दिया है। मालती कसाना (काल्पनिक नाम) के मुताबिक उनकी बहू व उसके परिवार वाले उन्हें दहेज के मामले में फंसाने की धमकियां देने लगे। आए दिन उनके साथ गाली-गलौज की जाने लगी। सोची-समझी साजिश के तहत उनकी बहू सभी आभूषण लेकर अपने मायके चली गई और उनके खिलाफ दहेज का झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। मुकदमा खत्म कर समझौता करने के नाम पर उनसे एक करोड रुपए की मांग की गई। पीडि़ता के मुताबिक 15 जुलाई 2023 की रात्रि को वह अपने वकील से मिलकर मुकदमे में जमानत की बातचीत करके आ रही थी। इस दौरान रेलवे रोड दादरी पर उनकी बहू मां बहन आदि ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने धमकी देते हो फरार हो गए। पीडि़ता का कहना है कि उन्हें अब भी बहु और उसके परिजन द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडि़ता की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस तथा दादरी थाने की पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी थाने के थाना प्रभारी का कहना है कि यह मुकदमा न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस का कहना है कि कोर्ट में दायर की गई धारा 156 के तहत कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ग्रेटर नोएडा पूरे मामले की बारिकी से छानबिन कर रही है।