Seema Haider In Greater Noida: सीमा हैदर के पीछे देवर-भाभी में संग्राम !
Seema Haider In Greater Noida
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:02 AM
Seema Haider In Greater Noida: पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा हैदर के कारण समाज और गांव में टकराव की स्थिति बन गई है। सीमा हैदर के कारण रबूपुरा में रोज नए बवाल सामने आ रहे हैं। अब सीमा हैदर के पीछे देवर-भाभी में संग्राम की स्थिति बन गई है।
सचिन - सीमा के वकील ने भेजा नोटिस
"लप्पू सा सचिन" क्या है सचिन में, झींगुर जैसी शक्ल है, कहने वाली रबूपुरा की आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिथिलेश भाटी को सचिन व सीमा हैदर के वकील के.पी. सिंह ने नोटिस भेज दिया है। नोटिस मिलने के बाद सीमा हैदर को लेकर एक बार फिर रबूपुरा का माहौल गरमा गया है। नोटिस मिलने के बाद समाज और गांव के बीच तनाव हो गया है, दोनों तरफ तनातनी बढ़ गई है।
बता दें कि सीमा गुलाम हैदर और सचिन की प्रेम कहानी सामने आने के बाद रबूपुरा की रहने वाली मिथिलेश भाटी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने सचिन को लेकर विवादित बयान दिया था। मिथिलेश ने कहा था कि "लप्पू सा सचिन" क्या है सचिन में, झींगुर जैसी शक्ल है वो इससे प्यार करेगी।
Seema Haider In Greater Noida
"लप्पू सा सचिन" है कह कर सुर्खियों में आई थी मिथलेश भाटी
मिथिलेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सुर्खियां बटोरने लगा और मिथिलेश भाटी रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गई। उनके इस बयान पर काफी मिम्स भी बनने लगे। अब सीमा और सचिन के वकील (निर्भया कांड के आरोपियों का केस लडऩे वाले) के.पी. सिंह ने सचिन की ओर से मिथिलेश भाटी को नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद स्थानीय लोग नाराज हैं। नोटिस में सचिन ने पूछा है कि उन्हें "लप्पू झींगुर क्यों कहा गया।" इससे वो अपमानित महसूस कर रहे हैं।
नोटिस मिलने के बाद मिथिलेश भाटी व उनके परिजन तथा समर्थक भी उग्र
Seema Haider In Greater Noida
नोटिस मिलने के बाद मिथिलेश भाटी व उनके परिजन तथा समर्थक भी उग्र हो गये हैं। नोटिस का जवाब देने के लिए आज जहां मिथिलेश भाटी मीडिया के सामने आ सकती है। वहीं परिजनों तथा समर्थकों का कहना है कि नोटिस का करारा जवाब दिया जाएगा। नोटिस मिलने के बाद दो समाज और गांव में तनाव है। अब इस पूरे प्रकरण में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पीछे छूट गई है और देवर-भाभी का झगड़ा बढऩे लगा है। मिथिलेश के पक्ष में खड़े लोगों का कहना है कि सीमा हैदर के कारण दो समाज में आपसी तनाव बढऩे लगा है। हर रोज कोई-न-कोई नया विवाद सीमा हैदर व सचिन से जुड़ रहा है। जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।