विज्ञापन

किसान सभा के प्रवक्ता डॉ. रूपेश वर्मा ने पत्र का अवलोकन करते हुए प्राधिकरण अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि यह सरासर धोखाधड़ी और वादा खिलाफी है। संयोजक वीर सिंह नागर ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमें पहले से इस बात की आशंका थी कि प्राधिकरण किसानों के साथ वादा खिलाफी करेगा, इसलिए किसान सभा मुस्तैदी से अपनी तैयारी कर रही है और हजारों की संख्या में पुनः प्राधिकरण के दोनों गेट बंद कर आंदोलन के लिए तैयार है।
विज्ञापन