
Greater Noida Live : यूपी का सबसे हाईटेक शहर नोएडा जितना हाईटेक हो रहा है, उतना ही यहां पर ठग भी हाईटेक हो रहे हैं। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना दादरी पुलिस ने फर्जी कागजात दिखाकर प्लाटों के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर को ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने जेल भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा की दादरी थाना पुलिस ने बताया कि धारा 420/447/467/468/471 के तहत दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहे अतुल गोयल पुत्र मनीराम गोयल निवासी मं.नं. 321 रामनगर थाना सिहानी गेट गाजियाबाद हाल पता मुकुट घोडी वाली गली मण्डी गेट के सामने जारचा रोड दादरी को दीपांशी फुटवियर जीटी रोड दादरी से गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि 8 अप्रैल 2023 को एक व्यक्ति ने अतुल कुमार उर्फ सोनू पुत्र मनीराम निवासी नेताजी खाद वाली गली जारचा रोड दादरी व अन्य नाम पता अज्ञात के खिलाफ फर्जी कागजात दिखाकर धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज कराया था। बताया जाता है कि आरोपियों ने मनीराम कालोनी में स्थिल पीड़ित के 100 वर्ग गज प्लाट का फर्जी तरीके से बैनामा कर कब्जा कर लिया था।
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मनीराम कालोनी कस्बा दादरी में स्थित एक ही प्लाट को बिना किसी पावर ऑफ अटार्नी के एवं एसडीएम दादरी द्वारा धारा 146 सीआर.पी.सी.(कुर्क) के उपरान्त भी भोले भाले लोगों को धोखाधडी से बेचकर अवैध धन अर्जित करता है। Greater Noida Live News