प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला, काटा गुप्तांग
Bihar News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 02:07 PM
Bihar News : बिहार के छपरा जिले का एक हैरान कर देने वाला मामला चर्चाओं में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से बेवफाई का खौफनाक बदला लिया है। दरअसल प्रेमिका, प्रेमी से किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी जिसके बाद उसने प्रेमी का गुप्तांग काट दिया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
Bihar News
पीड़ित की पहचान वेद प्रकाश के नाम से की गई है। जो मढ़ौरा वार्ड 12 का पार्षद है। बताया जा रहा है कि वह एक युवती से प्यार करता था। युवती भी उससे प्यार करती थी। प्रेमी, प्रेमिका से शादी का वादा करके उसके साथ बार-बार संबंध बनाता रहा और बाद में विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। जिसके चलते प्रेमिका का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। जानकारी के मुताबिक प्रेमिका ने पहले उसे फोन करके अपने घर पर बुलाया और फिर प्रेमी पार्षद को बेडरूम में ले गई और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
प्रेमिका से की जा रही है पूछताछ
मामले को लेकर प्रेमिका का कहना है कि पार्षद ने शादी का वादा किया था लेकिन धोखा देकर उसने दिल तोड़ दिया। इतना ही नहीं घटना के बाद आरोपी प्रेमिका ने खुद ही पुलिस को बताया कि उसने वेद प्रकाश का गुप्तांग काट दिया है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और प्रेमिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराकर युवती को हिरासत ले लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
लेडी डॉक्टर है आरोपित Bihar News
जानकारी के अनुसार आरोपित छपरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कथित तौर पर डॉक्टर है। पूछताछ में उसने बताया कि लम्बे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेडी डॉक्टर ने पीड़ित पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वेद प्रकाश ने उससे शादी का वादा किया था लेकिन बाद में इस बात से मुकर गया। आरोपित का कहना है कि वेद प्रकाश शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाता रहा और बाद शादी करने से मना कर दिया। लेडी डॉक्टर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने ऐसा कदम इसलिए उठाया ताकि वेद प्रकाश किसी और लड़की के साथ इस तरह की घटना को अंजाम न दे। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि लेडी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।