डोनाल्ड ट्रंप का शपथ लेते ही कड़ा फैसला, थर्ड जेंडर खत्म
International News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:55 PM
Donald Trump : अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई अहम घोषणाएं कीं। इनमें से एक सबसे बड़ा ऐलान उन्होंने जेंडर को लेकर किया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, अब अमेरिका में केवल दो ही जेंडर मान्यता प्राप्त होंगे-पुरुष (Male) और महिला (Female)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थर्ड जेंडर को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, "आज से, संयुक्त राज्य सरकार की आधिकारिक नीति के मुताबिक आज से केवल दो लिंग हैं- पुरुष और महिला।"
अमेरिका में होंगे दो लिंग
इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं सभी सरकारी सेंसरशिप को तुरंत रोकने और अमेरिका में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को वापस लाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा। आज से, यह संयुक्त राज्य सरकार की आधिकारिक नीति होगी कि केवल दो लिंग हैं-पुरुष और महिला होंगे।
अमेरिका की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल
बता दें कि, ट्रंप की यह वापसी अमेरिका की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल बन गई है। व्हाइट हाउस से चार साल बाहर रहने के बाद राष्ट्रपति पद की शपथ लेना लगभग असंभव माना जाता है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने इसे मुमकिन कर दिखाया। ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 1885 से 1889 तक और फिर 1893 से 1897 तक दो बार राष्ट्रपति पद संभाला था। 131 साल बाद ट्रंप ने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम किया है और वह अब दूसरे ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने चार साल के अंतराल के बाद सत्ता में वापसी की। Donald Trump