किस चीज की तलाश में भारत आई हैं अमेरिकी खुफिया चीफ गवार्ड
Tulsi Gabbard
भारत
चेतना मंच
18 Mar 2025 12:50 AM
Tulsi Gabbard : अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने हाल ही में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की बहु-राष्ट्रीय यात्रा के तहत भारत का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति, स्वतंत्रता और समृद्धि के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मजबूत संबंध बनाना और संचार के मार्ग खुले रखना था। यह यात्रा गबार्ड के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद भारत की पहली यात्रा थी, जो भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
डोभाल के साथ उच्च स्तरीय बैठक में लिया भाग
अपनी यात्रा के दौरान, गबार्ड ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में भाग लिया, जिसमें विभिन्न देशों के खुफिया प्रमुख शामिल थे। इस बैठक में यह सहमति बनी कि इन देशों की सरजमीं का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं किया जाएगा।
राजनाथ सिंह ने खालिस्तानी संगठन की गतिविधियों पर चिंता जताई
इसके अलावा, गबार्ड ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की, जिसमें अमेरिकी धरती पर भारतीय हितों के खिलाफ सक्रिय खालिस्तानी चरमपंथियों का मुद्दा उठाया गया। राजनाथ सिंह ने खालिस्तानी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' की भारत विरोधी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की और अमेरिकी प्रशासन से इस गैरकानूनी संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस यात्रा को भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Tulsi Gabbard