Advertisement
Advertisement

Advertisement
एक सर्वे के मुताबिक़ पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बहुत ही तेजी से विकास करने वाला राज्य बन रहा है। आँकड़ों के मुताबिक़ यूपी के विभिन्न स्थलों पर सिर्फ़ वर्ष 2023 में 48 करोड़ 01 लाख 27 हजार 191 लोगों ने भ्रमण किया था। यह संख्या वर्ष 2022 की तुलना में करीब 50 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ गई है। जानकारों का मानना है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या निवेश और रोजगार के असीमित द्वार भी खोल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान कर रही है। यही कारण है कि अरेबियन ट्रैवल मार्केट में आने वाले निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर काफ़ी रुचि दिखा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में अयोध्या, काशी के बाद प्रयागराज भी एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है । उल्लेखनीय है अगले वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसे लेकर योगी सरकार विदेशी पर्यटकों को लेकर ज़बरदस्त तैयारी कर रही है । महाकुंभ 2025 के लिए मुख्यमंत्री योगी ने बजट भी पारित कर दिये हैं और उत्तरप्रदेश सांस्कृतिक और पर्यटन मंत्रालय तैयारियों को लेकर ज़ोर -शोर से लगा है । महाकुंभ 2024 में देश—दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है।
Dubai News
Advertisement
Advertisement