
Elon musk : क्या सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया तूफान आने वाला है? ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन जल्द ही एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जो सीधे तौर पर एलन मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) को चुनौती देगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैम ऑल्टमैन एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं जो रियल-टाइम कंटेंट शेयरिंग को फोकस में रखेगा।
इस प्लेटफॉर्म में सोशल फीड, AI-पावर्ड टूल्स और इमेज जनरेशन फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं, जो इसे अन्य सोशल मीडिया ऐप्स से अलग बनाएंगे।
माना जा रहा है कि यह नया प्लेटफॉर्म ChatGPT की तरह ही अत्याधुनिक AI तकनीक पर आधारित होगा।
AI-संचालित इमेज जनरेशन टूल्स: उपयोगकर्ता अपनी पोस्ट के साथ AI की मदद से कस्टम इमेज बना सकेंगे।
रियल टाइम सोशल फीड: उपयोगकर्ता तुरंत अपडेट्स शेयर कर सकेंगे, जैसे ट्विटर या X पर होता है।
यूज़र फीडबैक पर फोकस: रिपोर्ट के अनुसार, सैम ऑल्टमैन इस प्रोजेक्ट पर बाहरी विशेषज्ञों और यूज़र्स से लगातार सुझाव ले रहे हैं।
इंटीग्रेशन की संभावना: यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह प्लेटफॉर्म स्टैंडअलोन होगा या इसे ChatGPT के साथ जोड़ा जाएगा।
एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन के बीच पहले भी विवाद हो चुके हैं, खासकर AI की दिशा और भविष्य को लेकर।
शुरुआत 2024 में हुई जब मस्क ने OpenAI को खरीदने के लिए $97.4 बिलियन का ऑफर दिया, जिस पर ऑल्टमैन ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे X को $9.74 बिलियन में खरीद लेंगे। Elon musk :