
आज का युग सूचना का युग है, जहां हर सेकंड नई घटनाएँ घट रही हैं। पहले लोग खबर पाने के लिए महंगे अख़बार या देर से आने वाले टीवी समाचारों पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब समय कीमती है और सटीकता सबसे बड़ी आवश्यकता। चेतना मंच आपको देता है खबरें तुरंत, भरोसेमंद और शुद्ध हिंदी में। चाहे राजनीति में हलचल हो, बाजार में उथल-पुथल, समाजिक मुद्दे या अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ—हर अपडेट आपको मिलती है स्पष्ट, संक्षिप्त और तथ्यपूर्ण रूप में, ताकि आप जानकारी की दौड़ में सबसे हमेशा आगे रहें। International News
नेपाल में जेन जी विद्रोह के बाद मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने अपने कामकाज का पहला दिन शुरू किया। इसी दौरान पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन और संसद विघटन के फैसले के खिलाफ कुल 10 याचिकाएं दायर की गईं। International News
उच्चतम न्यायालय के प्रवक्ता अर्जुन कोईराला ने पुष्टि की कि बुधवार को सभी याचिकाओं का अध्ययन किया जाएगा और सुनवाई की तारीख का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि याचिकाओं का स्वरूप एक समान होने के कारण संभव है कि सभी याचिकाओं की सुनवाई एक साथ की जाए। International News
इन याचिकाओं में सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त करने और संसद को विघटन करने के फैसले को चुनौती दी गई है। सभी याचिकाओं में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल, अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की और अंतरिम मंत्रिपरिषद को प्रतिवादी बनाया गया है। नेपाल में जेन जी विद्रोह के बाद, अंतरिम सरकार के गठन के साथ ही राष्ट्रपति ने संसद विघटन का निर्णय लिया था। इस कदम को लेकर राजनीतिक दलों और नागरिक समाज में तीखी बहस छिड़ी हुई है। अब अदालत के फैसले पर पूरा देश नजर रखे हुए है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में अफगानिस्तान से लगी सीमा पर पाकिस्तानी सेना और अफगान तालिबान के बीच हिंसक झड़पें हुईं। पाकिस्तान का दावा है कि अफगान पक्ष ने बिना किसी उकसावे गोलीबारी शुरू की, जिसका जवाब देते हुए उसकी कई चौकियां और टैंक नष्ट कर दिए गए।
डान अखबार और पीटीवी न्यूज के अनुसार, मंगलवार रात फिर से संघर्ष शुरू हुआ। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि तालिबान और प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (फितना अल-खवारिज) ने सीमा पर हमला किया। पाकिस्तानी सेना ने पूरी ताकत और तेज़ी से जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में तालिबान चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा और कई टैंक तबाह हुए। शमसादर चौकी पर चौथा टैंक भी नष्ट किया गया।
सूत्रों के मुताबिक, इस अभियान में फितना अल-खवारिज के एक बड़े कमांडर की मौत हुई। झड़पों में 23 पाकिस्तानी सैनिक और 200 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गए। अफगान पक्ष ने इस हमले को प्रतिशोध बताया और पाकिस्तान पर अपने इलाके में हवाई हमलों का आरोप लगाया।
विदेश सचिव राजदूत आमना बलोच ने इस्लामाबाद में स्थानीय राजदूतों को हाल के घटनाक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं और क्षेत्रीय अखंडता व राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के संकल्प पर जोर दिया। रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद और शत्रुतापूर्ण गतिविधियों के कारण माहौल तनावपूर्ण है और लड़ाई किसी भी समय भड़क सकती है।
द बलोचिस्तान पोस्ट और अन्य स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, खोस्त प्रांत के जाजी मैदान और नांगरहार में भी झड़पें हुईं। हेलमंद प्रांत में नए संघर्ष की तैयारी की खबरें हैं। साथ ही, पाकिस्तानी सेना द्वारा बलोचिस्तान में सात अफगान नागरिकों की हत्या के आरोपों ने क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा दिया है। अफगान अधिकारियों ने इन हत्याओं की कड़ी निंदा की है।
अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के तट के पास एक नाव पर हमला कर छह लोगों को मार गिराया। यह जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास ड्रग्स थे और यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में की गई।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट में लिखा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार लोग नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना ने दो सितंबर के बाद यह पांचवीं कार्रवाई की है और अब तक 27 ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। International News
ट्रंप ने 33 सेकंड का हवाई निगरानी वीडियो भी साझा किया। इसमें एक छोटी नाव दिखाई देती है, जिसे मिसाइल से निशाना बनाया जाता है और नाव में विस्फोट हो जाता है। हालांकि, राष्ट्रपति ने मारे गए लोगों की राष्ट्रीयता या किसी ड्रग कार्टेल का नाम सार्वजनिक नहीं किया। International News
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज स्पष्ट कहा कि अगर हमास निरस्त्रीकरण के लिए सहमत नहीं होता है, तो गंभीर तबाही होगी। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब गाजा में युद्धविराम का पहला चरण लागू हो चुका है और इजराइली बंधकों की रिहाई के साथ कुछ फिलिस्तीनी कैदी भी छोड़े जा रहे हैं। International News
हाल ही में हमास ने चार बंधकों के शव इजराइल को सौंपे हैं। नेतन्याहू ने सीबीएस न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, "हम शांति को एक मौका देने के लिए सहमत हुए हैं, लेकिन अगर हमास निरस्त्रीकरण में असफल रहता है, तो परिणाम विनाशकारी होंगे।" International News
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि युद्धविराम समझौते के तहत फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह को निरस्त्र और गाजा का पूरी तरह से विसैन्यीकृत किया जाना चाहिए। गाजा पट्टी में कोई हथियार निर्माण या तस्करी की अनुमति नहीं होनी चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी चेताया है कि अगर हमास अपने हिस्से का पालन नहीं करता है, तो उसे हिंसक तरीके से निरस्त्र किया जाएगा।
इजराइली स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि चार मृत बंधकों के अवशेष तेल अवीव स्थित अबू कबीर फॉरेंसिक संस्थान में पहचान के लिए भेजे गए हैं। पहचान प्रक्रिया में लगभग दो दिन लग सकते हैं। हमास ने सौंपे गए बंधकों की पहचान नहीं बताई है।
मध्यस्थों के अनुसार, हमास बुधवार को चार और बंधकों के शव इजराइल को सौंपेगा, जिससे कुल संख्या 12 हो जाएगी। हमास का दावा है कि कुछ शव आईडीएफ की बमबारी में ध्वस्त इमारतों और सुरंगों के मलबे में दबे हैं और कुछ आईडीएफ नियंत्रण वाले क्षेत्रों में हैं। International News
इजराइल ने हमास के दावों को टालमटोल की रणनीति बताते हुए चेताया है कि यदि शेष शव तुरंत लौटाए नहीं गए तो मिस्र के साथ राफाह सीमा बंद कर दी जाएगी और लड़ाई फिर से शुरू हो जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी कहा कि हमास ने मध्यस्थों को मृतकों के बारे में गुमराह किया है। International News
वैश्विक शेयर बाजारों में आज मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछली ट्रेडिंग सत्र में कमजोरी के साथ बंद हुए, जबकि यूरोपीय बाजारों में भी उतार-चढ़ाव रहा। दूसरी ओर, एशियाई बाजार आज सामान्य रूप से हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। International News
वॉल स्ट्रीट में पिछली ट्रेडिंग सत्र में बिकवाली का दबाव बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत गिरकर 6,644.31 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक इंडेक्स 172.91 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,521.70 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,339.31 अंक पर ट्रेड कर रहा है। International News
यूरोप के शेयर बाजारों में पिछली सत्र के दौरान दबाव देखने को मिला, लेकिन अंतिम समय में हुई खरीदारी के चलते बाजार ने मिला-जुला प्रदर्शन दिखाया।
एफटीएसई इंडेक्स 0.10 प्रतिशत बढ़कर 9,452.77 अंक पर बंद हुआ।
सीएसी इंडेक्स 0.18 प्रतिशत गिरकर 7,919.62 अंक पर बंद हुआ।
डीएएक्स इंडेक्स 150.99 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,236.94 अंक पर बंद हुआ। International News
एशियाई बाजारों में 9 प्रमुख सूचकांकों में से 8 में मजबूती रही, जबकि केवल जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.79 प्रतिशत गिरकर 8,003.09 अंक पर ट्रेड कर रहा है।
गिफ्ट निफ्टी 166.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 25,361.50 अंक पर कारोबार कर रहा है।
स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,369.99 अंक पर पहुंचा।
कोस्पी इंडेक्स 2.02 प्रतिशत उछलकर 3,633.92 अंक पर ट्रेड कर रहा है।
ताइवान वेटेड इंडेक्स 363.72 अंक यानी 1.36 प्रतिशत बढ़कर 27,156.87 अंक पर आ गया है।
हैंग सेंग इंडेक्स 328.65 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,770 अंक पर,
निक्केई इंडेक्स 580.68 अंक यानी 1.24 प्रतिशत तेजी के साथ 47,428 अंक पर,
सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.81 प्रतिशत बढ़कर 1,276.69 अंक पर और
शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.10 प्रतिशत बढ़त के साथ 3,869.25 अंक पर कारोबार कर रहे हैं। International News
भारत को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 2026-28 के कार्यकाल के लिए चुना गया है। यह भारत का सातवां कार्यकाल होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा मंगलवार को की गई और यह जानकारी यूएनएचआरसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर/एक्स अकाउंट पर साझा की। भारत का नया तीन वर्षीय कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से शुरू होगा। International News
यूएन महासभा के अनुसार, 2026-28 कार्यकाल के लिए मानवाधिकार परिषद के कुल 14 सदस्य देशों का चुनाव किया गया है। इन देशों में शामिल हैं: अंगोला, चिली, इक्वाडोर, मिस्र, एस्टोनिया, भारत, इराक, इटली, मॉरीशस, पाकिस्तान, स्लोवेनिया, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम और वियतनाम।
महासभा की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि यह चुनाव मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हरीश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत अपने कार्यकाल के दौरान इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने सभी प्रतिनिधिमंडलों का समर्थन और सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
यूएनएचआरसी एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय निकाय है, जो विश्व स्तर पर मानवाधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम करता है। इस परिषद में कुल 47 सदस्य देश हैं। भारत को पहली बार इस परिषद में 2006 में चुना गया था, और तब से यह देश कई कार्यकालों के लिए सदस्य रह चुका है। International News