30 साल बाद सामने आई खूंखार आंतकी की तस्वीर, कराची के पॉश इलाके में है 2 बंगले
International News
भारत
चेतना मंच
20 Dec 2023 08:14 PM
International News : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की झूठी खबरें सामने आने के बाद पाकिस्तान के कराची से एक और नई खबर सामने आई है। जिसमें एक चैनल के द्वारा टाइगर मेमन की तस्वीर और उसके ठिकाने का पता लगाया है। मुंबई में सन 1993 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के गुनहगारों में से एक टाइगर मेनन को पाकिस्तान ने पनाह दे रखी है।
International News
30 साल के बाद पहली बार 1993 में 12 अप्रैल के दिन मुंबई में 12 जगहों पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मास्टरमाइंड की तस्वीर सामने आई है। वहीं कराची में स्थित उसके घर की तस्वीर भी सामने आई है। टाइगर मेमन पाकिस्तान के कराची के सबसे पॉश इलाके डिफेंस हाउसिंग आथॉरिटी में बने आलीशान बंगले में रहता है।
कराची में है दो बंगले
पाकिस्तान में जहां पर मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइड का बंगला है, कराची शहर के इस पॉश इलाके को पाकिस्तान आर्मी ने डेवलप किया है। यहां पाकिस्तान आर्मी के अफसर और अन्य बड़े सरकारी अधिकारी रहते हैं। एनआईए ने अपने दस्तावेज में टाइगर मेमन के पाकिस्तान में दो एड्रेस लिखे हुए हैं। जिसमें पहला HOUSE NO- 34A, STREET-29, PHASE-V, DHA KARANCHI, PAKISTAN है। टाइगर मेमन के बंगले के चारों तरफ हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों का कड़ा पहरा रहता है। NIA के मुताबिक टाइगर मेमन का एक और बंगला कराची के इस इलाके में है जिसका एड्रेस HOUSE NO- 1/A2, GOLF COURSE ROAD-1, PHASE IV, DHA, KARACHI PAKISTAN है।
मॉल में चलता है ड्रग का कार्यलय
भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी इस बंगले में पाकिस्तान आर्मी के सुरक्षा घेरे में रहता है। पाकिस्तनी खुफिया एजेंसी ISI और सेना के अधिकारी टाइगर से मिलने आते रहते हैं। एनआईए के मुताबिक कराची जिस बंगले में टाइगर मेमन रहता है। उससे कुछ ही दूरी पर एक शापिंग मॉल भी है। जिसमें उसका एक ऑफिस भी है। वह कड़ी सुरक्षा के बीच कभी कभार अपने दफ्तर में जाता है। जहां से वह दाऊद इब्राहिम के ड्रग और एक्सटॉर्शन कारोबार को चलाता है। यह पूरा एरिया सीसीटीवी की निगरानी में है।
आतंकवादी का असली नाम है इब्राहिम मेमन
आपको बता दे कि मुंबई बम धमाकों के आंतकवादी टाइगर मेमन का असली नाम इब्राहिम मेमन है। अंडरवर्ल्ड में आने के बाद उसका नाम इब्राहिम से टाइगर पड़ गया। मुंबई को दहलाने वाले 1993 के सीरियल ब्लास्ट को दाऊद इब्राहिम के इशारे पर टाइगर मेमन ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से अंजाम दिया था। पाकिस्तान ने समुद्र के रास्ते RDX मुंबई भेजा था, जिसे टाइगर ने रिसीव किया और अपने गुर्गों तक पहुंचाया था। बम धमाकों के पहले ही दाऊद और टाइगर मुंबई से दुबई फरार हो गए थे। बाद में ISI ने दोनों को पाकिस्तान शिफ्ट करवा दिया था। अब ये दोनों कराची में रहते हैं और वहीं से अपने अवैध इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क को संचालित करते हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।