नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। सोलुखुम्बू जिले के फेरिचे इलाके में लैंडिंग के दौरान दो छोटे हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

International News : पड़ोसी देश नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोलुखुम्बू जिले के फेरिचे इलाके में लैंडिंग के दौरान दो छोटे हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब दोनों हेलीकॉप्टर एवरेस्ट क्षेत्र के फेरिचे में उतरने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई और वे जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। सोलुखुम्बू जिला पुलिस के प्रभारी नवीन राजा बुढाथोकी ने बताया कि हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। International News
यह भी पढ़ें रहस्यमयी शहर की अनोखी दुनिया! यहां सड़कों पर नहीं गूंजते गाड़ियों के हॉर्न
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों हेलीकॉप्टर एक ही समय पर लैंडिंग का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच टक्कर हो गई। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव से जुड़ी गतिविधियां शुरू की गईं। International News
इसे भी पढ़ें :अमेरिका मेंभारतीय वोटरों का बढ़ा महत्व, चुनाव जीतने के लिए नेता अपना रहे देसी अंदाज
हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें कुछ लोग हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग का इंतजार करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान दो हेलीकॉप्टर अचानक एक-दूसरे से टकरा जाते हैं और जमीन पर गिर पड़ते हैं। टक्कर के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। International News :
विज्ञापन