Pakistan News पाकिस्तान में कोयला खदान में धमाके में नौ श्रमिकों की मौत
Pakistan News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:00 AM
Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से नौ मजदूरों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Pakistan News
जिला पुलिस अधिकारी नजीर खान ने बताया कि ओरकजइ जनजातीय जिले के डोली कोयला खदान में बुधवार को गैस में चिंगारी से विस्फोट हुआ । उस समय वहां 13 मजदूर काम रहे थे।
उपायुक्त अदनान खान ने बताया कि ठेकेदार समेत नौ लोगों के शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि मलबे से चार खनिकों को निकाला गया है और उन्हें गंभीर हालत में केडीए जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनके अनुसार सरकार के खदान विकास विभाग के अधिकारियों के एक दल ने घटनास्थल का मुआयना किया एवं वह इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि गैस में चिंगारी उठने से धमाका हुआ।