Pakistan's Action Against Iran, पाक ने ईरानी हमले के बाद उठाया ये कदम
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:40 AM
Pakistan's Action Against Iran: ईरान द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान बौखला गया है। इसलिए ईरान की इस कारवाई से तिलमिलाए पाकिस्तान ने अपनी खिसियानपट में ईरान पर कड़ी कारवाई है। उसने अपने ईरान में नियुक्त राजदूत को स्वदेश वापस बुलाने का फैसला किया है, साथ ही ईरान के राजदूत को पाकिस्तान छोड़कर जाने के निर्देश दिए हैं।
ईरान की कारवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने लिया ये कदम
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोह-सब्ज क्षेत्र में जैश अल अदल के ठिकानों को निशाना बनाए जाने से पाकिस्तान बौखला गया है। इसीलिए खिसिया कर बुधवार को पाकिस्तान ने तेहरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है और पाकिस्तान में मौजूद ईरानी राजदूत को भी निष्कासित कर दिया है। ईरान के राजदूत इस समय ईरान में ही हैं, उन्हें वापस आने से मना किया गया है।
विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि "पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत को वापस बुलाने का फैसला लिया है। साथ ही ईरानी राजदूत को देश छोड़कर जाने को भी कहा गया है। इसके अलावा आने वाले दिनों में होने वाली उच्चस्तरीय बैठकों को रद्द कर दिया गया है।"
दोनों देशों में इस कदम से बढ़ेगा तनाव, Pakistan's Action Against Iran
ईरान द्वारा पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव देखने को मिल रहा है। अब पाकिस्तान के इस कदम के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास और बढ़ेगी। इससे पहले पाकिस्तान ने बयान जारी करके ईरान पर कारवाई के संकेत दिए थे। पाक की ओर से कहा गया था कि "ईरान द्वारा पाकिस्तान की संप्रभुता पर अकारण किया गया ये हमला अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन है।"
पाक की ओर से आगे कहा गया "पाकिस्तान अपनी संप्रभुता के उल्लंघन का जोरदार विरोध करता है। यह हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। बिना उकसावे के हमारे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने और देश के भीतर हमला करने की हम निंदा करते हैं। हम इसका उचित जवाब देंगे।”
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।