Sports News : लंबी कूद की खिलाड़ी शैली सिंह जापान में जीता कांस्य पदक
Long jump player Shelly Singh won bronze medal in Japan
भारत
RP Raghuvanshi
21 May 2023 11:09 PM
योकोहामा (जापान)। भारत की प्रतिभाशाली युवा शैली सिंह रविवार को यहां सेको गोल्डन ग्रां प्री में महिलाओं की लंबी कूद में 6.65 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
शुरुआती प्रयास में ही 6.65 मीटर की दूरी हासिल की
उन्नीस साल की शैली ने विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड स्तर की इस स्पर्धा के शुरुआती प्रयास में ही 6.65 मीटर की दूरी हासिल की, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास साबित हुआ। यह हालांकि उनके व्यक्तिगत प्रयास से 11 सेंटीमीटर कम है।
तीसरे दौर तक शीर्ष पर चल रही थीं शैली
शैली सिंह तीसरे दौर तक शीर्ष पर चल रही थीं। जर्मनी की मैरीस लुजोलो ने 6.79 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण जीता। ऑस्ट्रेलिया की ब्रुक बुशकुएल 6.77 मीटर के प्रयास से दूसरे स्थान पर रहीं। यह सीनियर स्तर पर शैली के लिए पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय आउटडोर मुकाबला है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।