US Storm : बर्फीले तूफ़ान ने मचाई तबाही जिसमें अब तक 31 लोगों ने गँवाई जान, कई लोगों के घरों की बिजली गुल
भारत
RP Raghuvanshi
26 Dec 2022 04:30 PM
भारत
RP Raghuvanshi
26 Dec 2022 04:30 PM
भीषण बर्फीले तूफ़ान (US Storm) के द्वारा सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र पश्चिमी न्यूयॉर्क का बुफालो शहर है। गवर्नर कैथी होचुल ने यह जानकारी दी कि बर्फीले तूफ़ान के कारण इस शहर की स्थिति एक युद्धक्षेत्र जैसी हो गयी है और लोगों को ज्यादातर समय घर के अंदर रहने की ही हिदायत दी जा रही है। बताया जा रहा है कि अब तक इस तूफ़ान के कारण 31 लोगों की मौत हो चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुफालो के निवासियों का कहना है कि यह बिल्कुल युद्ध स्थिति के जैसा दिख रहा है और लोगों की बर्फ में दबी हुई लाशें निकाली जा रही हैं।
तूफ़ान (US Storm) ने लोगों की क्रिसमस की छुट्टियों और उनके घूमने के प्लान्स पर भी पानी फेर दिया। कई घरों में तो क्रिसमस की शुरुआत बिना लाइट के ही हुई। बताया जा रहा है कि बुफालो क्षेत्र में ऐसा हिम तूफ़ान पहले कभी नहीं देखा गया। आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाली टीमें कई घंटो तक वाहनों और बर्फ के नीचे दबे हुए शवों की तलाश करती रहीं।
वरिष्ठ अधिकारी इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि बिजली के स्टेशन के पास तूफ़ान ( US Storm) के कारण हुयी बर्फबारी ने काफ़ी मात्रा में बर्फ जमा कर दी है। ऐसे में मंगलवार तक बिजली की आपूर्ति ठप्प रहने की आशंका है। हालांकि स्थिति को सामान्य करके लोगों की सहायता करने की पूरी कोशिश की जा रही है। वर्तमान में लगभग दो लाख घर बिजली के अभाव में जीवनयापन कर रहे हैं।
US Storm के कारण काफ़ी रास्ते ब्लॉक/ बंद हो गए हैं जिससे आवागमन में परेशानी हो रही और यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित हो गया है। कई उड़ाने भी रद्द कर दी गयीं हैं। National weather service ने भी तूफ़ान (US Storm) को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।