Washington: अवैध रूप से अमेरिकी सीमा में प्रवेश कराने के लिए इंडियंस से वसूले जाते हैं 17 लाख रूपये
Washington News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:50 AM
Washington News: एरिजोना की कोचाइस काउंटी के शेरिफ मार्क डैनल्स ने वाशिंगटन में सांसदों से कहा कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन अमेरिकी सीमा में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने में भारतीयों की मदद करने के एवज में उनसे औसतन 21 हजार डालर यानि 17 लाख रुपये वसूलते हैं।
Washington News
डैनल्स ने इस सप्ताह सदन की न्यायपालिका समिति के सदस्यों को बताया कि एक आपराधिक संगठन ने विदेशी नागरिक को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश कराने के लिए कम से कम 7,000 डॉलर वसूले।
डैनल्स ने कहा कि मेक्सिको के साथ लगती सीमा सुरक्षित नहीं है। अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों का कब्जा है। उन्होंने कहा के वे तय करते हैं कि कौन आएगा। उनका शुल्क इस बात से तय होता है कि आप कौन हैं। क्या आप किसी और देश से आने वाले आतंकवादी हैं।
उन्होंने कांग्रेस सदस्य बैरी मूरे के एक सवाल के जवाब में कहा के मुझे लगता है कि भारतीयों से 21,000 डॉलर लिए जाते हैं, लेकिन न्यूनतम राशि अभी करीब 7,000 डॉलर है। इनमें से ज्यादातर लोगों के पास इतना पैसा नहीं होता है।
डैनल्स ने कहा के इसलिए जब वे देश में आते हैं, तो अंत में इन संगठनों के गुलाम बन जाते हैं, जो देह व्यापार, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और श्रम के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।