विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट के आसपास क्षेत्र में बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। करीब 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में एक नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

Jewar Airport : जेवर एयरपोर्ट के आसपास क्षेत्र में बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। करीब 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में एक नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस परियोजना में औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को भी मिक्स-लैंड यूज मॉडल के तहत शामिल किया जाएगा। प्रोजेक्ट के मास्टर प्लान को तैयार करने के लिए योग्य एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके लिए अगले सप्ताह टेंडर जारी किए जाने की संभावना है। Jewar Airport
यमुना सिटी के अधिसूचित क्षेत्र में लगभग 4750 हेक्टेयर में जेवर एयरपोर्ट का विकास कार्य पहले से जारी है। इसके आगे टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर को विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है, जहां लॉजिस्टिक हब स्थापित किया जाएगा। टप्पल क्षेत्र में भूमि सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अलीगढ़ प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। इसी बीच जेवर एयरपोर्ट और टप्पल-बाजना अर्बन नोड के बीच फैले करीब 8 हजार हेक्टेयर अधिसूचित क्षेत्र को अब औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की तैयारी है। Jewar Airport
यह भी पढ़े : 1 जुलाई से बदलेगा जेवर एयरपोर्ट का स्वरूप, 17 शहरों तक बढ़ेगा नेटवर्क
जरूर पढ़े : जेवर एयरपोर्ट से विदेशों के लिए जल्दी ही उड़ेंगे विमान
सूत्रों के अनुसार इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव 8 जून को यीडा की बोर्ड बैठक में पहले ही मंजूर किया जा चुका है। यह पूरा क्षेत्र अलीगढ़ जिले के अंतर्गत आता है और यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित होने के कारण इसकी रणनीतिक और आर्थिक अहमियत काफी अधिक है। यहां उद्योगों के साथ-साथ आवासीय टाउनशिप, कमर्शियल जोन और मिक्स-यूज डेवलपमेंट की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए योजना को आकार दिया जाएगा। चयनित कंपनी क्षेत्र का सर्वे कर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर यीडा को सौंपेगी। इसी के साथ राया हेरिटेज सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को पीपीपी गाइडलाइंस के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की समिति पीपीपीबीईसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक अगले सप्ताह संभावित है, जिसके बाद इस परियोजना पर भी औपचारिक रूप से आगे का काम शुरू हो सकेगा। यीडा ने हेरिटेज सिटी को लेकर भी प्रारंभिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। Jewar Airport
अवश्य पढ़े : जेवर एयरपोर्ट फेज 3 और 4 का जमीन अधिग्रहण, किसानों के लिए बड़ा अपडेट
इसे अवश्य पढ़े : जेवर एयरपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल कब तक तैयार होगा? आ गई अपडेट
अलीगढ़ क्षेत्र देश के प्रमुख डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। प्रस्तावित योजना के तहत इस पूरे कॉरिडोर को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा, जिससे लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। एनएचएआई पलवल-अलीगढ़ मार्ग (पूर्व राज्य राजमार्ग-22ए) को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित कर रहा है। इसके तहत जट्टारी और खैर कस्बों के पास बाइपास निर्माण की योजना भी शामिल है। यीडा के मास्टर प्लान-2041 में प्रस्तावित 130 मीटर चौड़े रोड को इन बाइपास से जोड़ने की रणनीति पर काम चल रहा है। यीडा के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और हेरिटेज सिटी दोनों ही फेज-2 की महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। इनके दस्तावेजीकरण और मास्टर प्लान की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही टेंडर जारी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। Jewar Airport
विज्ञापन