महर्षि वाल्मीकि विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुलीपुरा पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता रोहित कुमार के आवास पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

Jewar News : जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुलीपुरा में कांग्रेस नेता रोहित कुमार के आवास पर जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी 25 अक्टूबर को ग्राम देवटा में आयोजित होने वाले *महर्षि वाल्मीकि विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह* के लिए ग्रामीणों को आमंत्रित किया और गांव में निमंत्रण वितरित किए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सुनील भाटी का स्वागत किया। Jewar News
यह भी पढ़ें : यमुना प्राधिकरण पर किसानों की महापंचायत का ऐलान, 22 अक्टूबर को होगा बड़ा प्रदर्शन
महर्षि वाल्मीकि विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुलीपुरा पहुंचकर ग्रामीणों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की गई। Jewar News
इसे भी पढ़ें : जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के लिए बड़ा अवसर, ठाकुर सुधीर चौहान ने किसानों से की बड़ी अपील
आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के विचारों और सामाजिक योगदान पर चर्चा की जाएगी। समारोह के तहत सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इस दौरान जगबीर, सतबीर, शिव कुमार, ऋषिपाल, नरेंद्र, मास्टर विजय, ओम, सुरेश, राजेश, जगदीश, विनोद, प्रिंस, कपिल, हरि और आदेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। Jewar News
विज्ञापन