Chaitra Navratri 2023 : हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत होगी मां दुर्गा के आशीर्वाद से मां किन राशियों की भरेगी झोली
Chaitra Navratri 2023: Hindu new year will begin with the blessings of Maa Durga, which zodiac signs will be blessed by Maa Durga
भारत
चेतना मंच
10 Mar 2023 04:18 PM
Chaitra Navratri 2023 : हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत हमेशा चैत्र नवरात्र की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है ।हिन्दी पंचांग के अनुसार अनुसार इसी दिन मां दुर्गा के नवरात्र भी शुरु होते है ।मान्यता है कि ब्रह्माजी ने सृष्टि का आरम्भ चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से ही किया था।इसलिए हर साल नव संवत का प्रारम्भ भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है।इस साल 2023 मे हिन्दू विक्रम संवत 2080 पिंगल सवंत्सर का आरम्भ 22 मार्च दिन बुधवार 2023 को होगा।
इस साल के राजा बुध और मंत्री शुक्र होंगे।इस साल राजा और मंत्री के कारण स्थिति थोड़ी मुशिकल हो सकती है ।इस साल 30 साल बाद शनि ने अपनी कुंभ राशि मे प्रवेश किया है ।वही बृहस्पति भी 12 साल बाद मेष राशि मे प्रवेश करेंगे।ऐसे मे इस साल का महत्त्व और भी बढ़ जाता है ।आइये जानते है कि ये नव वर्ष किस किस राशि वालो के लिये फलदायी होने वाला है ।
मेष: आने वाला नयासाल मेष राशि वालो के लिये आपार सफलताये लेकर आयेगा।लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।रुके हुए कार्य पूरे होंगे, व्यापरियो को मुनाफ़ा मिलेगा और आय मे वृद्घि होगी।ग्रह कलेश दूर होंगे,दाम्पत्यजीवन मे मधुरता आयेगी।करियर में सफलता मिलेगी ।
मिथुन: ये नववर्ष मिथुन राशि वालो के लिये लाभदायी होगा ।नये काम की शुरुआत होगी,पुराने निवेशो मे लाभ मिलेगा।नई नौकरी के लिये यदि प्रयासरत है तो सफलता मिलेगी।घर मे शुभ कार्य का आयोजन होगा।
तुला: ये नवसवंत्सर तुला राशि के लिये भी फलदायी होगा ।शनि के मकर से कुंभ मे आने की वजह से तुला राशि पर पड़ रही शनि की द्रष्टि समाप्त हो गयी।देवगुरू ब्र्हस्पति की शुभ द्रष्टि पड़ेगी जो विवाह मे उत्त्पन्न हो रही बाधाओं को दूर करेगी।कोर्ट-कचहरी में आ रही अड़चनों को दूर करेगी।।
कर्क: कर्क राशि वालो के लिये ये साल सफलता के नये आयाम देगा,समाज मे मान सम्मान पद प्रतिष्ठा मिलेगी।व्यवसायिक मामलो मे सलाह मशविरा कर के काम करे,संबंधो मे प्रगाढ़ता आयेगी।रिश्ते मधुर होंगे।अर्थिक स्तिथि मजबूत होगी,स्वस्थ्य मे लाभ होगा।