
भारत में मिठाइयों का अपना एक अलग ही महत्व है। जन्मदिन हो, शादी, पंडाल में पूजा या कोई त्योहार मिठाई हर खुशी की पहचान है। मिठाई केवल स्वाद नहीं देती, बल्कि रिश्तों में मिठास घोलती है और उत्सवों को यादगार बनाती है। खासकर त्योहारों का मौसम, जब घर-घर में खुशियों के साथ मिठाइयों की महक भी फैलती है, यही समय होता है जब हर कोई अपने परिवार और मित्रों के साथ मिठाइयों का आनंद लेना चाहता है। Rabdi Malpua recipe
लेकिन परंपरागत मिठाइयों में अधिकतर मैदा और चीनी का इस्तेमाल होता है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं होता। मोटापा, डायबिटीज़ और हृदय संबंधी बीमारियाँ इसका नकारात्मक असर हैं। लेकिन इस बार आप त्योहारों में स्वाद से भरपूर मिठाई का आनंद ले सकते हैं, और वो भी बिना मैदा और चीनी के। जी हां, हम आपको बताएंगे ऐसा रबड़ी मालपुआ बनाने का तरीका जो स्वाद में हलवाई वाली मालपुआ को टक्कर दे, और मुंह में जैसे घुल जाए।
दूध – 1 लीटर
गुड़ – 3/4 कप
पानी – 2 कप
गेहूं का आटा – 1 कप
सूजी – 1 चम्मच
इलायची – 2-3 पीस
घी – तलने के लिए
ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता) और गुलाब की पंखुड़ियां – सजावट के लिए
पहला स्टेप : सबसे पहले एक लीटर दूध को मीडियम आंच पर धीमी गति से उबालें। लगातार चलाते रहें ताकि दूध तले में ना लगे। जब दूध आधा रह जाए, गैस बंद कर दें।
दूसरा स्टेप : अब एक पैन में 2 कप पानी लें और इसमें गुड़ डालकर घोल बनाएं। गुड़ पूरी तरह घुल जाए, लेकिन ध्यान रखें कि चाशनी न बहुत पतली हो, न बहुत गाढ़ी।
तीसरा स्टेप : गेहूं का आटा, सूजी, इलायची और कुछ ड्राई फ्रूट्स मिलाकर बारीक पीस लें। इस मिश्रण को धीरे-धीरे तैयार रबड़ी में मिलाएं और ध्यान रखें कि कहीं भी गांठ न बने।
चौथा स्टेप : एक कड़ाही में घी गर्म करें। मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर घी में तलें, दोनों तरफ से सुनहरी होने तक पकाएं। फिर इन्हें गुड़ की चाशनी में डालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं। Rabdi Malpua recipe