जिससे आपको नेचुरल ग्लो मिले और आपकी त्वचा निखर जाए

5 Natural Remedies for Skin Care in Winter : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही, हर जगह ठंड़ी और शुष्क हवाओं का बहाव होने लगता है। जिस वजह से सभी की त्वचा को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर इस परेशानी से लड़कियों को गुजरना पड़ता है। इसलिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि इस सर्द मौसम में हम अपनी हेल्थ के साथ-साथ अपनी त्वचा का भी ध्यान रखें। कई लोगों को सर्दी का मौसम इसलिए भी पसंद नहीं होता क्योंकि इस मौसम के आते ही उनकी त्वचा रूखी, परतदार और लाल पड़ने लग जाती है। ऐसे में आपको किसी ऐसे नुस्खे की जरूरत होती है, जिससे आपको नेचुरल ग्लो मिले और आपकी त्वचा निखर जाए। अगर आप भी इसी परेशानी का समाना कर रहे हैं, तो आपकी त्वचा की देखभाल के लिए हम कुछ देशी नुस्खा आपके लिए लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप अपनी त्वचा को नेचुरली ग्लो कर पाएंगे।

5 Natural Remedies for Skin Care in Winter[/caption]
अगर आप बजार में मिलने वाली मॉइश्चराइज का रिप्लेसमेंट ढूंढ रहे हैं, तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे त्वचा का बेस्ट मॉइश्चराइजिंग एजेंट माना जाता है। इस लगाने से आपकी त्वाच में न सिर्फ नमी बनी रहेगी, बल्कि अगर आपको पिपंल, एक्ने और दाम-धब्बों की परेशानी है, तो उससे से राहत मिलेगी। इसके बेस्ट इफेक्ट के लिए आप इसे रात को सोने से पहले कुछ देर अपने चेहरे पर ग्लिसरीन से मसाज करें। इसके लगभग 10 मिनट बाद फेस वॉश कर लें। यह 10 मिनट ही आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे में लंबे समय तक नमी बनी रहती है।

5 Natural Remedies for Skin Care in Winter[/caption]
खाने के साथ-साथ देसी घी चेहरे के लिए भी काफी असरदार होता है। आयुर्वेद में भी देसी घी का इस्तेमाल सालों से कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इसमें ब्यूटिरिक एसिड, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन B12, विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E और विटामिन K जैसे कई फायदे भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हेल्दी स्किन के लिए बहुत जरूरी है। देशी घी आपकी त्वाचा को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने में मदद करता है। त्वचा को रूखेपन से बचाने के अलावा यह आपके स्किन के कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जो त्वचा की चमक बढ़ाने के साथ-साथ पिगमेंटेशन की परेशानी को कम करता है। इसे आप रोजाना अपने चेहर पर लगा कर कुछ देर मसाज करें। इसकें फायदे आपको जल्द देखने को मिल जाएंगे।