होली में इन कलर की साड़ियां देगी एक अलग लुक, टकटकी लगाए देखते रह जाएंगे लोग
Holi Fashion Tips
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:32 PM
Holi Fashion Tips : साल 2024 में मार्च के 25 तारीख को होली (Holi) का त्यौहार मनाया जाएगा। अधिकतर घरों में होली (Holi) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं अपने होली आउटफिट (Holi Outfit) को लेकर बेहद उलझन में रहती हैं कि आखिर वे होली के उत्सव में क्या पहनें। क्योंकि महिलाओं को सेल्फी (Selfie) लेने का बेहद शौक होता है। इसलिए वो होली से पहले ही शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं।
Holi Fashion Tips
अगर आप भी होली (Holi) के दिन साड़ी पहनने की सोच रही हैं लेकिन साड़ी का कलर चुनने में बेहद कन्फ्यूज (Confuse) हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि होली के दिन आप किस कलर की साड़ी पहन सकती हैं।
गुलाबी-सफेद रंग की साड़ी पहनें
कई लोग होली (Holi) के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचते हैं ताकि उनमें दाग न लग जाए लेकिन क्या आप जानती हैं कि होली पर सफेद रंग का कपड़ा एक अलग ही लुक देता है। आप होली के दिन सफेद और गुलाबी रंग (White And Pink Color) की प्रिंटेड साड़ी पहन सकती हैं। प्रिटेड साड़ी (Printed Saree) देखने में काफी खूबसूरत तो लगती हैं साथ ही ये एक अलग लुक देती है। आप इस तरह की साड़ी मार्केट में आसानी 200 से 250 के बीच खरीद सकती हैं।
आसमानी-सफेद रंग की साड़ी पहनें
अगर आप सेल्फी की शौकीन हैं और होली (Holi) के खास उत्सव (Festival) पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको एक बार आसमानी और सफेद रंग की साड़ी (Sky Blue And White Color Saree) जरूर ट्राई करनी चाहिए। आसमानी रंग बेहद हल्का होता है जो बहुत उभरकर आता है। होली (Holi) के दिन आसमानी रंग आपको एक ही लुक देगी। मार्केट में आपको इस तरह की साड़ी 250 से 300 रूपये के दाम में आसानी से मिल जाएगी।
सफेद-पीली रंग की साड़ी पहनें
आप होली (Holi) के खास मौके पर सफेद ब्लाउज के साथ पीली रंग की साड़ी पहन सकती हैं। पीला रंग एकदम खिलकर आता है जो आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देता है। इसलिए आपको इस होली एक बार सफेद और पीली रंग की साड़ी (White And Yellow Color Saree) जरूर ट्राई करनी चाहिए। बाजार में आपको इस तरह की साड़ी 200 से 300 तक के दाम पर मिल जाएगी। आप चाहे तो इस तरह की साड़ी ऑनलाइन भी मंगा सकती हैं।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।