अगर घर में सीलन से हैं परेशान, तो इन उपायों को करने से मिलेगा समाधान
Ways to remove dampness
भारत
चेतना मंच
09 Oct 2023 09:45 PM
Ways to remove dampness : बारिश की रिमझिम फुहार पड़ते ही हर किसी का मन प्रफुल्लित हो जाता है । हम अपने घरों मे बैठकर या बारिश मे भीग कर इस मौसम का मजा लेते है । लेकिन ये मौसम कई बार अपने साथ अलग-अलग तरह की परेशानियां ले कर आता है ।
बारिश मे होने वाली परेशानियों मे से एक सबसे बड़ी परेशानी है घरों मे सीलन का आना। इस सीलन की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घरों का पेंट और वाल पेपर खराब हो जाना और घर मे से अजीब सी बदबू का आना। कईं बार इसी सीलन से घर मे कीड़े-मकोड़े,इन्फेक्शन और बीमारियां भी हो जाती है । आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय के बारें मे बताने जा रहें है जो अपके घर को सीलन से दूर रखेंगे और आपका घर खुशबूदार रहेगा।
1)नमक से सीलन करें दूर: Ways to remove dampness
नमक एक सस्ता और सरल उपाय है जो आपके घर को सीलन से बचायेगा । नमक मे नमी सोखने की अद्भुत क्षमता होती है । इसके लियें आपको एक फैले बर्तन में करीब एक किलो पिसे हुये नमक को फैला कर सीलन वाली जगह पर रख दे। कुछ टाईम बाद आप देखेंगे की नमक ने काफी नमी को सोख लिया है ।
2)घर की मरम्मत भी है जरुरी:
बारिश के मौसम मे आप अपने घर की दीवारों की दरारों की मरम्मत करवा ले। इसके लिये आप सीमेंट या वाल पुट्टी का इस्तेमाल लर सकते है । इसे लगाने के बाद पेंट करा दें। इसके अलावा सीलन से बचने के लिए आप बाहरी दीवारों को वॉटरप्रूफ पेंट भी करा सकते हैं।
3)पानी ना जमा होने दे:
बारिश के दिनों मे आमतौर पर जगह-जगह पानी जमा हो जाता है इस पानी को इकट्ठा ना होने दे। पानी का जमा होना भी सीलन का एक कारण होता है । आप अपने घर के ड्रेनज पाईप की सफाई की सफाई करवा ले।
4)वॉटर प्रोटेक्शन कैमिकल :
यदि अपके घर की दिवारों पर बार-बार सीलन आ जाती है तो आप वाटर प्रोटेक्शन से इसे रोक सकते है । इसके लिए दिवारों पर जिस जगह पर ज्यादा सीलन होती है, उस जगह की पहचान करके वाटर प्रोटेक्शन केमिकल को सीमेंट के साथ मिक्स करके लगा दें। ये कैमिकल आपको हर जगह आसानी से मिल जायेगा । इसे आप हार्डवेयर की दुकान से खरीद सकते हैं। एक बार जब यह पूरी तरह से सुख जाए तो इसपर पेंट करा लें।
Ways to remove dampness5)डीह्युमिडीफायर उपकरण :
अगर अपके घर की दीवारों पर सीलन आ गईहै तो आप इस उपकरण की मदद से सीलन को दूरकर सकतें है । डीह्युमिडीफायर अपके कमरे की अतिरिक्त सीलन और नमी को सोख लगा और दीवारों को सूखा बना देगा। इससे आपका घर सीलन रहित और बदबू रहित हो जायेगा।
6)खिड़की दरवाजों को खुला रखे:
आप अपने घर के खिडक़ी दरवाजों को कुछ समय के लियें खुला रख दे। रसोई मे काम करने से और बाथरुम मे नहाने से जो भाप बनती है उससे भी घर मे नमी आ जाती है । इसके लिये आप अपने घर के खिड़की दरवाजे को खोल दे जिससे घर मे वेंटिलेशन बना रहें । इसके साथ आप ऐग्जौस्ट फैन का भी प्रयोग कर सकतें है ।
बदबू को दूर करे:
घर में सीलन की वजह से अक्सर अजीब तरह की स्मेल आने लगती है । इस स्मेल से छुटकारा पाने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड को पानी में मिला लें। फिर इससे घर की बदबू वाली जगहों पर छिड़काव करें। इससे भी घर मे आने वाली बदबू दूर होगी।
इन छोटे-छोटे उपायो को अपना कर आप अपने घर को सीलन रहित बना सकतें है ।