
Radha Ashtami Mathura[/caption]
पुलिस के मुताबिक मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी भीड़ में प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु राजमणि राधारानी भी अपने परिवार के साथ पहुंची थीं। वह सुबह चार बजे ही राधा रानी के अभिषेक पूजन में शामिल होने के लिए सीढ़ियों से चढ़ रही थीं। इसी दौरान भीड़ का दबाव बढ़ गया और उसमें फंसने की वजह से वह बेहोश हो गई। जब तक उन्हें मदद मिलती, उन्होंने दम तोड़ दिया।
दूसरी ओर सुदामा चौक पर एक अन्य बुजुर्ग भीड़ के दबाव में बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सीएचसी के प्रभारी डाक्टर मनोज वशिष्ठ ने बताया कि दोनों ही श्रद्धालुओ को यहां मृत लाया गया था। महिला श्रद्धालु मधुमेह से पीड़ित थी।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।