
UP News : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां मां-बाप पर अपनी ही गर्भवती बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पहले बेटी की हत्या की और फिर शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो मामला ऑनर किलिंग का निकला।
मामला मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला का है। गांव निवासी एक माता-पिता ने अपनी ही जवान बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बेटी के शव को रतनपुरी के गांव इंचोड़ा के पास नदी में फेंक गए। गांव में खबर फैल गई कि गांव के ही बिजेंद्र ने अपनी बेटी के मार दिया है। ग्राम प्रधान ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव नदी से बरामद कर लिया। प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि युवती कोर्ट में अपने प्रेमी के पक्ष में गवाही देना चाहती थी। माता-पिता इस बात से नाराज थे। इसी के चलते दोनों ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
Read Also - Delhi NCR Lockdown : दिल्ली, नोएडा में 3 दिन तक यह चीजें रहेगी पूरी तरह से बैनगोयला गांव के रहने वाले विजेंद्र की बेटी का कथित प्रेम प्रसंग मेरठ जिले के मवाना निवासी राहुल नाम के युवक के साथ था। करीब एक साल पहले युवती के राहुल के साथ घर से चली गई थी। शाहपुर थाना पुलिस ने माता-पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। आठ माह से राहुल अपहरण के आरोप में जेल में बंद है। शनिवार को इसी मुकदमे में युवती की गवाही होनी थी। बताया जाता है कि युवती की अपने प्रेमी के पक्ष में गवाही देना चाहती थी।
बताया जाता है कि शनिवार को गोयला के प्रधान धर्मपाल सिंह के पता चला कि गांव में इस तरह की चर्चा है कि उनके ही गांव के रहने वाले विजेंद्र और उसकी पत्नी कुसुम ने अपनी 19 वर्षीय बेटी को मार दिया है। घटना को छिपाने के लिए उसका शव नदी में फेंक आए हैं। प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी के अंदर से शव बरामद कर लिया। सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका गर्भवती थी। हत्यारोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। UP News