
उन्होंने कहा, ‘‘तटस्थ होने का दावा करने वाले प्रशासन से मेरा सवाल है कि क्या यही आपकी तटस्थता है कि रेंजर्स का सीधे-सीधे निहत्थे प्रदर्शनकारियों और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेतृत्व से सामना हो रहा है, क्योंकि उनके नेता के खिलाफ एक अवैध वारंट जारी किया गया है और मामला पहले से ही अदालत में है। बदमाशों की यह सरकार उनके नेता का अपहरण और संभवतः उनकी हत्या करने की कोशिश कर रही है?’’ पीटीआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच 11 घंटे से अधिक समय तक झड़प हुई, जो देर रात तक जारी रही। झड़प में कई पुलिस कर्मियों और पीटीआई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। [video width="1280" height="720" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/KJzA9JRkoD5KgM_j.mp4"][/video]Clearly "arrest" claim was mere drama because real intent is to abduct & assassinate. From tear gas & water cannons, they have now resorted to live firing. I signed a surety bond last evening, but the DIG refused to even entertain it. There is no doubt of their mala fide intent. pic.twitter.com/5LZtZE8Ies
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) March 15, 2023