Big Breaking : भारत सरकार ने बता दिया पूरा सच, बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान
Operation Sindoor
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:36 AM
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिन्दूर के बाद से भारत सरकार लगातार प्रेस कांफ्रेंस कर रही है। शुक्रवार को एक बार फिर प्रेस कांफ्रेंस करके पूरा सच पूरी दुनिया को बता दिया है। भारत सरकार ने बताया कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जवाब पाकिस्तान युद्घ छेडक़र दे रहा है। भारत सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ-साफ दुनिया को बता दिया है कि पाकिस्तान लगातार झूठ पर झूठ बोल रहा है। भारतर सरकार की तरफ से एक बार फिर प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय सेना की लाडली बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी तथा व्योमिका सिंह दुनिया के सामने आई।
पाकिस्तान ने किया है 400 से ज्याद ड्रोन का इस्तेमाल
कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस को बताया कि 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत की सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का काम किया। पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र की नियंत्रण रेखा पर भारी बमबारी की गई। 36 स्थानों पर पाकिस्तान ने 400 से ज्यादा ड्रोन का इस्तेमाल कर हमला करने का प्रयास किया। पाकिस्तान ने तुर्की में बने ड्रोन का इस्तेमाल वायु रक्षा प्रणाली का परीक्षण करने के लिए किया। इसके अलावा पाकिस्तान की सेना ने रात में भठिंडा सैन्य स्टेशन को निशाना बनाने की भी कोशिश की। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान का एक रडार सिस्टम नष्ट कर दिया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास उरी, पुंछ, मेढर, अखनूर में भारी गोलाबारी की है।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने अभी तक अपने हवाई क्षेत्र को बंद नहीं किया है और नागरिक हवाई क्षेत्र को एक ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत द्वारा की गर्ई कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। वहीं पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग में भारतीय सेना के कुछ जवान भी घायल हुए हैं।