
Uttarakhand News : उत्तराखंड में सुबह 11 बजे तक 24.5% से अधिक मतदान हो चुका है , सीएम धामी ने भी लाइन में लग कर वोट डाला । 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में सुबह 11 बजे तक, राज्य भर से 24.5% से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
सुबह 11:00 बजे तक उत्तराखंड में 24.83 फ़ीसदी मतदान हो चुका है। मतदान करने को लेकर मतदाताओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है । अगर उत्तराखंड की पांचो सीटों की बात करें तो सुबह 11:00 बजे तक नैनीताल में 26.46 , हरिद्वार में 26.47, अल्मोड़ा में 22.3 ,टिहरी में 24.43 और गढ़वाल में 23.43 फ़ीसदी मतदान हो चुका है ।
आपको बता दें गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपने गांव कोट ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोला में कतार में लगकर वोट दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड और विकसित गढ़वाल के लिए मतदान किया है । सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी पत्नी और अपनी मां के साथ मतदान किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज में मतदान किया।Uttarakhand News