Amitabh's Residence in Ayodhya, बिग बी का अब नया पता होगा अयोध्या
Amitabh's Residence in Ayodhya
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 02:51 PM
Amitabh's Residence in Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इस समय पूरे देश में जश्न का माहौल है। 22 जनवरी को होने वाले इस समारोह में देश के बड़े-बड़े सिलेब्रिटीज शामिल होंगे। जिनमें खेल, राजनीति, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इनमें सुपर स्टार अमिताभ का नाम भी शामिल है, लेकिन वो न सिर्फ इस कार्यक्रम का हिस्सा ही नहीं होंगे, बल्कि साथ ही उन्होंने आगे भी यहां से सरोकार रखने के लिए अयोध्या में एक प्लॉट भी खरीद लिया है।
अमिताभ अयोध्या में बनाएंगे आशियाना, Amitabh's Residence in Ayodhya
बताया जा रहा है कि सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने ये प्लॉट मुंबई की एक डेवलपर कंपनी ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के जरिए खरीदा है। अमिताभ बच्चन का यह प्लॉट एक 7 स्टार मल्टी परपज एन्क्लेव- द सरयू में है। हालांकि डेवलपर कंपनी ने इसकी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन कंपनी से जुड़े सूत्रों ने इसकी कीमत और प्लॉट के साइज का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने इस प्लॉट की कीमत 14.5 करोड़ रुपए बताई है, जबकि इसका साइज 10 हजार वर्गफुट है।
Amitabh's Residence in Ayodhya: कंपनी ने की अभिताभ के आशियाना की पुष्टि
कंपनी के अध्यक्ष अभिनंदन लोढ़ा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि "हम द सरयू के पहले ग्राहक के रूप में बिग बी का वेलकम करते हैं और इसे लेकर एक्साइटेड हैं। द सरयू एन्क्लेव राम मंदिर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर और अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। हमारी अयोध्या परियोजना में उनका निवेश शहर की आर्थिक क्षमता में विश्वास और इसकी आध्यात्मिक विरासत के प्रति गहरी सराहना को दर्शाता है। बिग बी का सहयोग इस प्रोजेक्ट को अयोध्या के वैश्विक आध्यात्मिक महत्व के प्रतीक में बदल देगा।"
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।