वैशाख पूर्णिमा के दिन जूते और छाता दान करना क्यों जरूरी ?
Vaishakh Purnima 2024 Upay
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:31 PM
Vaishakh Purnima 2024 Upay : वैशाख पूर्णिमा हिंदू धर्म की एक बेहद ही विशेष पूर्णिमा है. इस दिन को कई नामों से पुकारा जाता है. वैशाख पूर्णिमा को भगवान गौतम बुद्ध के जन्म समय का विशेष अवसर भी माना गया है. इस दिन जन्म लेने के कारण ही यह दिन बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी पूजनीय रहा है. वैशाख माह के स्नान दान और धार्मिक कृत्यों के समापन का समय होती है वैशाख पूर्णिमा. आइये जाने कैसे देश भर में कैसे इस दिन को उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है.
वैशाख पूर्णिमा प्रेम ओर ज्ञान के मार्ग का अनुसरण
वैशाख माह में आने वाली इस पूर्णिमा के दिन प्रेम ओर सौहार्द्य का माहौल हर ओर दिखाई देता है. इस दिन श्री विष्णु भगवान का पूजन किया जाता है. साथ ही देवी लक्ष्मी जी की पूजा के साथ गौतम बुद्ध के प्रेम संदेशों को देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी सुना जाता है. वैशाख पूर्णिमा को एक बहुत ही शुभ समय के रुप में स्थान प्राप्त है. अगर जीवन में धन समेत कोई समस्याओं से व्यक्ति जूझ रहा है तो इस दिन कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए. वैशाख पूर्णिमा के दिन उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है.
Vaishakh Purnima 2024 Upay
वैशाख पूर्णिमा पर स्नान दान का महत्व
हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है इस दिन किए जाने वाले स्नान, दान, पूजा-पाठ (Vaishakh Purnima 2024 Upay) द्वारा व्यक्ति की कई समस्याएं स्वत: ही समाप्त हो जाती हैं. इस समय किए जाने वाला दान एवं आध्यात्मिक कार्य कई गुना अधिक पुण्य फल की प्राप्ति में संभव होता है. वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन भगव श्री हरि के साथ ही चंद्र देव का पूजन किया जाता है. इस दिन को ध्यान साधना हेतु भी बहुत ही खास माना गया है.
वैशाख पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले कार्य
धर्म शास्त्रों में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है. आपको बता दें कि इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है. वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करने का विधान है. साथ ही इस दिन सत्यनारायण की पूजा के साथ कथा करना भी बहुत शुभ माना जाता है. पूजा-पाठ, ध्यान साधना और धार्मिक व्रत के पालन के लिए बहुत ही शुभ और पवित्र दिन माना जाता है.
वैशाख पूर्णिमा के दिन अन्न, जल, फल, वस्त्र, चावल और दूध का दान करना सबसे उत्तम कार्यों में से एक होता है. इस समय के दौरान जूते और छाता दान करना भी पुण्यदायी होता है. कहा जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को ये चीजें दान करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं घर का भंडार धन-धान्य से भरा रहता है.
ज्योतिषाचार्य राजरानी