एप्पल लॉन्च करेगा Next Gen iPad Pro, नई तकनीक के शौकीनों का इंतजार होगा खत्म
Apple New iPad Pro
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:54 AM
Apple New iPad Pro : नई तकनीक की शौकीनों को इंतजार है कि 2024 में एप्पल क्या नया लाने वाला है। खबर है कि जल्द ही एप्पल Next Gen iPad Pro लॉन्च करेगा।
स्प्रिंग 2024 लॉन्च इवेंट की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्प्रिंग 2024 लॉन्च इवेंट की तैयारी चल रही है जहां एप्पल के नए iPad Air और iPad Pro मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। नए मॉडल का लॉन्च मार्च के महीने में हो सकता है।
iPad को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने की कोशिश
एप्पल 2024 में आईपैड पर खास फोकस करने वाला है ,उसकी कोशिश है कि आईपैड को कस्टमर के बीच पहले से ज्यादा पॉपुलर किया जाए। इसके लिए अपने ग्राहकों के लिए iPad की बेहतर रेंज लेकर आएगा जो बेस आईपैड से शुरू होकर आईपैड प्रो वेरिएंट तक के विकल्प ग्राहकों को देगा। बेस आईपैड की सर्विस भी जारी रहेगी बस केवल दो अलग-अलग बेस आईपैड की जगह पर केवल एक USB-C आप्शन उपलब्ध होगा।
Apple will launch Next Gen iPad Pro
Apple New iPad Pro का बदल सकता है डिजाइन
iPad Pro के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको मिलेगा एडवांस accessories का अनुभव जैसे मैजिक की बोर्ड्स और एप्पल पेंसिल्स। इतना ही नहीं इसमें लैंडस्केप फेस आईडी कैमरा भी होगा और होगी OLED स्क्रीन्स जिससे कस्टमर को मिलेगा बेहतर कलर कंट्रास्ट और पावर क्षमता। कंपनी iPad Air के लिए M2 चिपसेट पेश करना चाहती है, जिसे 10.9-इंच और यहां तक कि 12.9-इंच वर्जन में पेश किए जाने की संभावना है, जो इस एयर टैबलेट सीरीज के लिए पहली बार होगा. iPad Pro में M3 चिप , OLED डिस्प्ले मिलने और इसके डिजाइन में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। संभावना है कि नये बदलाव के बाद iPad के कंज्यूमर के लिए अपनी जरूरतों के हिसाब से सही मॉडल चुनना आसान हो जाएगा।
Apple will launch Next Gen iPad Pro
iPad Pro
आपको बता दे कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नए iPad Pro, या iPad Air, मॉडल के बारे में किसी विशेष जानकारी की पुष्टि नहीं की है।