लखनऊ विश्वविद्यालय में आवेदन शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर प्रवेश तक की प्रक्रिया
Lucknow News
भारत
चेतना मंच
30 Mar 2024 04:26 PM
Lucknow News : यूपी की राजधानी में स्थित नामचीन लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एलयू में रेगुलर व सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 31 मई ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश लेने के लिए एलयूआरएन आवश्यक होगा, वहीं पोर्टल पर जाकर पहले सभी छात्रों को 100 रुपये देकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद वह ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। अभ्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया संबंधी समस्त विवरण व प्रक्रिया की जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के Admission Page के UG प्रोग्राम के लिंक पर जा के ले सकते है।
4250 सीटों पर होगा प्रवेश
एलयू के वीसी प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि स्नातक व परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों (रेगुलर व सेल्फाइनेंस) में आवेदन शुरू किए गए हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की कुल 4250 सीटों पर प्रवेश का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय में लगभग 4250 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। इसके साथ ही जो महाविद्यालय केन्द्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होंगें, उनकी सीटों का भी प्रवेश विश्वविद्यालय के आनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
जानें कितनी है आवेदन फीस Lucknow News
अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए जनरल कैटेगरी और ओबीसी कैटेगरी के छात्रों के लिए 800, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और फिजिकली हैंडिकैप्ड छात्रों के लिए 400 रुपये आवेदन फीस निर्धारित की गई है। वहीं, अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्सेज जैसे बीबीए, बीसीए और डीफार्मा में ओबीसी और जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए 1000, एससी-एसटी व फिजिकली हैंडिकैप्ड के लिए 500 रुपये आवेदन फीस ली जाएगी। जबकि बैचलर एलिमेंट्री एजुकेशन में जनरल व ओबीसी कैटेगरी के छात्रों को 1600 और एससी-एसटी व फिजिकली हैंडिकैप्ड छात्रों को 800 रुपये आवेदन फीस जमा करनी होगी।
Lucknow News
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।